भारतीय मजदूर विपिन कुमार को रोमानिया की नागरिकता, 5 वर्षीय बच्ची की जान बचाने पर मिला सम्मान
रोमानिया में काम कर रहे भारतीय श्रमिक विपिन कुमार को एक पांच वर्षीय बच्ची की जान बचाने के लिए रोमानियाई नागरिकता प्रदान की गई है। उन्होंने जमी हुई झील में गिरने के बाद बच्ची को सुरक्षित रखने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी थी।








