‘लव एंड वॉर’ के सेट पर मजदूर की मौत: भंसाली से 50 लाख मुआवजा और पत्नी को नौकरी देने की मांग तेज
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के सेट पर हुए एक दर्दनाक हादसे ने फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा और श्रमिक कल्याण को लेकर नई बहस छेड़ दी है। 42 वर्षीय बढ़ई चंद्रधारी सिंह यादव की कथित तौर पर बिजली के झटके से मौत हो गई। इसके बाद भंसाली प्रोडक्शंस ने परिवार के लिए 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने इस राशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने की मांग की है।





