MAHARASTRA
महाराष्ट्र के परभणी में मंदिर का सभा मंडप ढहा, 5 श्रद्धालुओं की मौत; कई घायल, राहत-बचाव जारी
महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी हनुमान मंदिर में शनिवार को निर्माणाधीन सभा मंडप की छत ढह गई। हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस, दमकल और स्थानीय प्रशासन की टीम राहत-बचाव अभियान में जुटी हुई है।

