LUCKNOW
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग: जान बचाने के लिए छात्रों ने ऊपरी मंजिल से लगाई छलांग
लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग उषा मेहता मार्ग स्थित बहुमंजिला इमारत में लगी, जहां क्लास चल रही थी। धुएं और लपटों के बीच फंसे कुछ छात्रों ने ऊपरी मंजिल से कूदकर जान बचाई, जिससे कई के घायल होने की सूचना है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान चलाकर इमारत में मौजूद लोगों को बाहर निकाला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
