UTTAR PRADESH

Latest UTTAR PRADESH news

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग: जान बचाने के लिए छात्रों ने ऊपरी मंजिल से लगाई छलांग
LUCKNOW

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग: जान बचाने के लिए छात्रों ने ऊपरी मंजिल से लगाई छलांग

लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग उषा मेहता मार्ग स्थित बहुमंजिला इमारत में लगी, जहां क्लास चल रही थी। धुएं और लपटों के बीच फंसे कुछ छात्रों ने ऊपरी मंजिल से कूदकर जान बचाई, जिससे कई के घायल होने की सूचना है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान चलाकर इमारत में मौजूद लोगों को बाहर निकाला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

मैनपुरी में निर्माणाधीन मकान की कंक्रीट छत गिरी, एक मजदूर की मौत; दो अन्य घायल
UTTAR PRADESH

मैनपुरी में निर्माणाधीन मकान की कंक्रीट छत गिरी, एक मजदूर की मौत; दो अन्य घायल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन मकान की कंक्रीट की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा भोगांव थाना क्षेत्र के छाछा गांव के पास उस समय हुआ, जब इमारत पर कंक्रीट डालने का काम चल रहा था। छत गिरने से तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों, पुलिस और प्रशासन की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन एक गंभीर रूप से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फूलपुर इलाके में CNG पंप के पास प्लास्टिक पाइप के गोदाम में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखीं लपटें और काला धुआं; राहत की बात, अब तक कोई हताहत नहीं।
Varanasi

फूलपुर इलाके में CNG पंप के पास प्लास्टिक पाइप के गोदाम में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखीं लपटें और काला धुआं; राहत की बात, अब तक कोई हताहत नहीं।

वाराणसी के फूलपुर इलाके में प्लास्टिक पाइप के गोदाम में भीषण आग लगी। गोदाम CNG पंप के पास होने से इलाके में दहशत फैल गई। आग लगने के बाद घना काला धुआं और ऊंची लपटें दूर तक दिखाई दीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब तक किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि आग के कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाएगा।

27 घंटे बाद यमुना से निकली हाइड्रा, क्षमता से तीन गुना भार पड़ने से टूटा बटेश्वर का पांटून पुल
Agra

27 घंटे बाद यमुना से निकली हाइड्रा, क्षमता से तीन गुना भार पड़ने से टूटा बटेश्वर का पांटून पुल

आगरा के बटेश्वर में यमुना नदी पर बने पांटून पुल के टूटने के 27 घंटे बाद नदी में गिरी हाइड्रा मशीन को बाहर निकाल लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुल पर उसकी निर्धारित क्षमता से लगभग तीन गुना अधिक भार पड़ने के कारण यह हादसा हुआ।

कन्नौज में 11,000 वोल्ट का कहर: 25 घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, बुजुर्ग की मौत
Kannauj

कन्नौज में 11,000 वोल्ट का कहर: 25 घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, बुजुर्ग की मौत

कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के जरियापुर गांव में 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से बड़ा हादसा हो गया। करीब 25 घरों में हाई वोल्टेज करंट पहुंच गया, जिससे एक बुजुर्ग की मौत हो गई और एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

Saved Articles

No saved articles yet.