भारत में न्यूयॉर्क से भी कम विदेशी पर्यटक, अजय बंगा बोले टूरिज्म में छिपी हैं लाखों नौकरियां
विश्व बैंक के अध्यक्ष Ajay Banga ने भारत की रोजगार चुनौती और पर्यटन क्षमता पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अकेले न्यूयॉर्क जैसे शहर में भारत से कई गुना अधिक पर्यटक पहुंचते हैं, जबकि भारत के पास पर्यटन के लिए कहीं ज्यादा विविधता और संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों पर फोकस कर भारत न केवल अपनी अल्प-रोजगार (underemployment) की समस्या कम कर सकता है, बल्कि लाखों नई नौकरियां भी पैदा कर सकता है।



