ईरान युद्ध समाप्त होने के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में राहत देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.06 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 76 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि पश्चिम एशिया संकट के दौरान कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, लेकिन अब बाजार में स्थिरता लौट रही है और कीमतों में कमी देखी जा रही है।
पेट्रोल-डीजल के दाम में अभी नहीं बदलाव
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देशभर में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में फिलहाल कोई संशोधन नहीं किया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ईंधन कीमतों पर फैसला बाजार की परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय कीमतों को देखते हुए लिया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि क्रूड ऑयल की कीमतें लंबे समय तक नीचे बनी रहती हैं तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर दबाव कम होगा और उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है।
महानगरों में पेट्रोल, डीजल और LPG के ताजा रेट
शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर) LPG (14.2 किग्रा)
दिल्ली 102.12 95.20 942.00
मुंबई 111.21 97.83 941.50
कोलकाता 113.51 99.82 968.00
चेन्नई 107.77 99.55 957.50
यूपी के प्रमुख शहरों में कीमतें
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05, डीजल ₹99.28 प्रति लीटर
गोरखपुर: पेट्रोल ₹102.13, डीजल ₹95.62 प्रति लीटर
अयोध्या: पेट्रोल ₹102.40, डीजल ₹97.87 प्रति लीटर
प्रयागराज: पेट्रोल ₹101.82, डीजल ₹95.33 प्रति लीटर
40 से अधिक देशों से तेल खरीदता है भारत
सरकार ने दोहराया कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए किसी एक देश पर निर्भर नहीं है। देश 40 से अधिक देशों से कच्चे तेल का आयात करता है। आयात संबंधी फैसले कीमत, आपूर्ति की विश्वसनीयता और रिफाइनरी की जरूरतों को ध्यान में रखकर किए जाते हैं।






Comments