Transport
BEST कर्मचारियों की हड़ताल खत्म: एकनाथ शिंदे ने स्थायी कर्मचारियों के लिए ₹3000 और बस कर्मियों के लिए ₹2000 मासिक राहत का ऐलान किया
मुंबई की सार्वजनिक परिवहन सेवा BEST से जुड़े कर्मचारियों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने राहत भरा ऐलान किया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद BEST के स्थायी कर्मचारियों को ₹3000 मासिक अंतरिम राहत और वेट-लीज/कॉन्ट्रैक्ट बस कर्मियों को ₹2000 मासिक वेतन वृद्धि देने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही, लंबित ग्रेच्युटी का भुगतान चालू वित्तीय वर्ष के भीतर करने पर भी सहमति बनी है। इन फैसलों के बाद BEST कर्मचारी एक्शन कमेटी ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी।
