एनटीए की बड़ी चूक: नागपुर के छात्र को री-NEET UG 2026 के लिए अबू धाबी का परीक्षा केंद्र आवंटित
री-NEET UG 2026 परीक्षा से पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। नागपुर के एक छात्र के एडमिट कार्ड में भारत के बजाय अबू धाबी स्थित परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया। छात्र के पास पासपोर्ट तक नहीं है, जिससे परिवार गहरे सदमे में आ गया। NTA ने तकनीकी खराबी की बात कहते हुए गलती सुधारने का आश्वासन दिया है।



