State
हरियाणा के 5 जिले NCR से हो सकते हैं बाहर, 16 जून की बैठक में होगा बड़ा फैसला
हरियाणा सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की सीमा को पुनः निर्धारित करने की तैयारी में है। प्रस्ताव के अनुसार राज्य के पांच जिलों को NCR से बाहर किया जा सकता है। सरकार का मानना है कि NCR के सख्त नियमों के कारण इन क्षेत्रों को आर्थिक और औद्योगिक नुकसान हो रहा है।

