भारतीय नौसेना का साहसिक ऑपरेशन, तेल टैंकर में फंसी जिंदा मिसाइल को सुरक्षित किया निष्क्रिय
भारतीय नौसेना की एक्सप्लोसिव ऑर्डनेंस डिस्पोजल (EOD) टीम ने एक बेहद जोखिम भरे मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए तेल टैंकर में फंसी जिंदा मिसाइल वारहेड को निष्क्रिय किया। इस कार्रवाई से जहाज और उस पर सवार अंतरराष्ट्रीय क्रू की जान बच गई।


