कानपुर में बीच सड़क महिला से मारपीट, वायरल वीडियो के बाद रिश्ते के देवर समेत दो आरोपी गिरफ्तार
कानपुर के गुजैनी क्षेत्र में एक महिला और उसके परिवार के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी हेमंत शर्मा और उसके साथी संदीप सचान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।








