Crime

नूंह में नाबालिग से गैंगरेप, ब्लैकमेल कर वारदात को दिया अंजाम इलाके में पुलिस बल तैनात

नूंह में नाबालिग से गैंगरेप, ब्लैकमेल कर वारदात को दिया अंजाम इलाके में पुलिस बल तैनात

WhatsAppFacebookXTelegram
नूंह में नाबालिग से गैंगरेप, ब्लैकमेल कर वारदात को दिया अंजाम इलाके में पुलिस बल तैनात
हरियाणा के नूंह जिले में एक 16 साल की नाबालिग लड़की को अगवा कर पांच युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद से ही पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने स्थिति को काबू में रखने के लिए प्रभावित इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। पीड़िता के परिवार ने इस मामले में अपने ही पड़ोस के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, मुख्य आरोपी का नाम शौकीन है, जो पहले लड़की के घर के पास ही एक किराने की दुकान चलाता था। आरोपी के पास नाबालिग का एक निजी वीडियो था। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह लड़की को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, यह वारदात 5 जून की है। आरोपी शौकीन ने अपने चार अन्य दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग को अगवा किया। इसके बाद वे उसे एक सुनसान जंगल में ले गए, जहां पांचों आरोपियों ने उसके साथ जबरन गैंगरेप किया। घटना का खुलासा तब हुआ जब अगली सुबह यानी 6 जून को पिता सोकर उठे।
उन्होंने देखा कि उनकी बेटी घर पर नहीं थी। कुछ समय बाद मोटरसाइकिल सवार कुछ लोग नाबालिग को घर के पास छोड़कर फरार हो गए। परिजनों द्वारा कड़ाई से पूछने पर रोती हुई पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई। परिजनों की शिकायत मिलते ही नूंह महिला थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शौकीन सहित पांचों युवकों के खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। आरोपियों में से एक लड़का नाबालिग बताया जा रहा है।
पुलिस का दावा है कि सभी दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। फिलहाल गाँव में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।
Payal Singh

आपकी प्रतिक्रिया

Comments

Related News

Saved Articles

No saved articles yet.